logo

जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने विशाल वर्मा

भाजपा नेता विशाल वर्मा को खेल मंत्रालय ने जिला सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। नगर निवासी भाजपा नेता विशाल वर्मा भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी हित में कार्य करते रहते हैं। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने पार्टी के प्रति विशाल वर्मा की निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। विशाल वर्मा की नियुक्ति की घोषणा होते ही उनके घर पर उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। विशाल वर्मा ने बताया पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे और उन्होंने खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी धन्यवाद दिया है।

11
4971 views